माइकल या गिन्नी वेड्स सनी 2, कमाई की रेस में कौन आगे निकला?
माइकल और गिन्नी वेड्स सनी 2, फोटो- इंस्टाग्राम
Michael Vs Ginny Wedss Sunny 2 Collection: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वहीं ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ की कमाई लगातार गिर रही है.
Michael Vs Ginny Wedss Sunny 2 Box Office Collection Day 4: ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म में उनके भतीजे जाफर जैक्सन लीड रोल में नजर आ रहे हैं. 24 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर ‘माइकल’ के साथ ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ भी रिलीज हुई. हालांकि ‘माइकल’ कमाई के मामले में लगातार आगे बढ़ रही है. आइए आपको बताते हैं कि चौथे दिन की कमाई में कौन आगे निकला.
‘माइकल’ का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म ‘माइकल’ ने करीब 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि सोमवार (27 अप्रैल) को कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने लगभग 2.25 करोड़ रुपये कमाए. इसके बावजूद फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 22.50 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का हाल बेहाल
वहीं दूसरी तरफ, हिंदी फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. फिल्म को रिलीज के बाद से दर्शकों का औसत रिस्पॉन्स मिला, लेकिन कमाई के आंकड़े काफी कमजोर रहे. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. तीसरे दिन जहां फिल्म ने 0.38 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं चौथे दिन यह घटकर सिर्फ 0.13 करोड़ रुपये रह गई. इस फिल्म में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म पहले आई ‘जिन्नी वेड्स सनी’ का सीक्वल मानी जा रही है, जिसमें यामी गौतम और विक्रांत मैसी नजर आए थे.
क्लैश में ‘माइकल’ को मिला फायदा
दोनों फिल्मों के बीच हुए बॉक्स ऑफिस क्लैश में साफ तौर पर ‘माइकल’ को बढ़त मिलती नजर आ रही है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ‘माइकल’ की कमाई और बढ़ सकती है, जबकि ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ के लिए आगे का रास्ता मुश्किल नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें- वीकेंड के बाद धीमी हुई ‘धुरंधर 2’ की कमाई, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर बनी पकड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए