वीकेंड के बाद धीमी हुई ‘धुरंधर 2’ की कमाई, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर बनी पकड़

Updated:
विज्ञापन

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 40, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 40: ‘धुरंधर 2’ ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की, लेकिन 40वें दिन इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई. इसके बावजूद फिल्म अब भी मजबूत कलेक्शन के साथ आगे बढ़ रही है.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 40: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 40 दिनों के बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है हालांकि, वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद सोमवार को फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 40वें दिन फिल्म ने करीब 1.05 करोड़ रुपये कमाए, जो रविवार के 3.40 करोड़ रुपये के मुकाबले कम है. भूत बंगला और माइकल जैसी फिल्मों से टक्कर के बावजूद इसका प्रदर्शन संतुलित बना हुआ है.

सोमवार को कमाई में गिरावट

फिल्म ने 40वें दिन करीब 1.05 करोड़ रुपये की कमाई की. रविवार के मुकाबले इसमें लगभग 69 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. वीकेंड पर फिल्म की कमाई बेहतर थी, लेकिन सोमवार को यह थोड़ा धीमी पड़ गई.

कुल कमाई का आंकड़ा

वीकेंड की वजह से फिल्म को एक बार फिर रफ्तार मिली थी. भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 1,131.64 करोड़ रुपये नेट और 1,354.52 करोड़ रुपये ग्रॉस हो चुका है. वहीं, विदेशों में फिल्म ने अब तक लगभग 424.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1779.02 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ‘धुरंधर 2’ के साथ-साथ सोमवार को बाकी फिल्मों की कमाई में भी गिरावट देखी गई. अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने 11वें दिन 3.65 करोड़ रुपये कमाकर दिन की सबसे ज्यादा कमाई की. वहीं जाफर जैक्सन की फिल्म माइकल ने अपने पहले सोमवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

फिल्म के बारे में

यह फिल्म आदित्य धर ने बनाई है. इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे कलाकार हैं. इस फिल्म की कहानी एक जासूस की है जो छुपकर काम करता है. उसे 26/11 हमलों से जुड़े खतरनाक मिशन पूरे करने होते हैं और देश को बड़े खतरे से बचाना होता है.

यह भी पढ़ें: ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘कारा’ तक, इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola