लग्जरियस बस से बिहार की यात्रा करेंगे निशांत कुमार, पूर्व सीएम नीतीश के विकास कार्यों का लगा स्टीकर

Updated:
विज्ञापन

निश्चय रथ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Politics: जेडीयू नेता निशांत कुमार बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं. इससे पहले उनका लग्जरियस बस तैयार है. निशांत कुमार जिस बस से बिहार की यात्रा करेंगे, उसका नाम निश्चय रथ है. पूर्व सीएम भी इस बस से पहले यात्रा कर चुके हैं.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार की यात्रा पर जल्द ही निकलने वाले हैं. बिहार का भ्रमण निशांत एक लग्जरियस बस से करेंगे, जो सज-धज कर तैयार है. निशांत कुमार जिस बस से यात्रा करेंगे, उसका नाम निश्चय रथ है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस बस से बिहार की यात्रा कर चुके हैं. ऐसे में अब उनके बेटे भी इसी बस से बिहार का भ्रमण करेंगे.

विज्ञापन

कैसा है निशांत का निश्चय रथ?

निश्चय रथ की बात करें तो, यह एक लग्जरियस बस है. इसके अंदर तमाम सुविधाएं है. बस को खास इसलिए भी बताया जा रहा है क्योंकि इस बस के चारों तरफ लगा स्टीकर पूर्व सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों को दर्शाता है. निश्चय रथ में पूर्व सीएम नीतीश कुमार की बड़ी सी तस्वीर लगी है. साथ ही उनके रैलियों, यात्राओं, महिलाओं के लिए पिंक बस की सुविधा, नियुक्ति पत्र वितरण, जीविका दीदियों के अलावा अन्य कई तस्वीरें हैं.

बस में पूर्व सीएम के विकास कार्यों को दर्शाया

इसके साथ ही बस पर बड़े-बड़े अक्षरों पर लिखा है, ‘बहन-बेटियों के सपने साकार, धन्यवाद नीतीश कुमार’ और ‘रोजगार मतलब नीतीश सरकार’. इस तरह से निशांत कुमार जिस भी जिले में जायेंगे, वहां पूर्व सीएम नीतीश कुमार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को भी लोगों के बीच बताया जाएगा.

कब से शुरू हो सकती है यात्रा?

जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार 3 मई से पूरे बिहार की यात्रा पर निकल सकते हैं. इस दौरान वे पंचायत प्रखंड और जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारी से मिलेंगे. साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहते हुए उनके पिता की ओर से किए गए विकास कार्यों का जायजा लेंगे. संभावना जताई जा रही है कि पूर्वी चंपारण के मोतिहारी की धरती से वह अपनी यात्रा आरंभ कर सकते हैं.

Also Read: बिहार में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन, शादी के सीजन के बीच बढ़ी चिंता, प्रशासन ने कहा- किल्लत नहीं

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन