चौबीस लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Updated at : 02 Apr 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन

चौबीस लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरसेला थाना पुलिस ने बुधवार देर रात टोटो की तलाशी में चौबीस लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर टोटो से विदेशी शराब लेकर डिलवरी करने जाने वाला है. पुलिस ने सूचना के आधार पर टोटो को विदेशी शराब के साथ तस्कर को धर दबोचा. गिरफ्तार तस्कर राजू महलदार (48) थाना क्षेत्र के भदैयाटोला गांव का निवासी बताया गया है. तस्करी कार्य में प्रयोग मे लाये गये टोटो को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




