60 वर्षीय महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पति लापता

Updated:
विज्ञापन
60 वर्षीय महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पति लापता

60 वर्षीय महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पति लापता

विज्ञापन

– परिजनों ने कहा जंगली जानवरों के हमले में महिला हुई थी घायल इलाज के दौरान हुई मौत, शव का पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा – महिला की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल आजमनगर आजमनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर पंचायत के वार्ड नंबर 8 नलकूप्पा गांव में पति-पत्नी पर जंगली जानवरों के हमला करने की बात सामने आयी है. एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गयी है जबकि, पति लापता है. हालांकि आशंका जतायी जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है और इसे जानवर का हमला से मौत बताया जा रहा है. आजमनगर थाना क्षेत्र के कन्हरिया दियारा में बुधवार की देर शाम तक घास काट रहे पति-पत्नी पर जंगली जानवरों के हमला करने की बात सुनकर ग्रामीण तथा परिजनों द्वारा खोजबीन की गयी. घंटों बाद 60 वर्षीय रमनी देवी को जख्मी हालत में पाया गया. जिसे परिजनों ने आनन-फ़ानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर लाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया. रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी. महिला की मौत के बाद से ही ग्रामीणों में अलग-अलग चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि उसके 70 वर्षीय पति धनेश्वर सिंह ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर जानवरों के हमले की अफवाह फैलायी जा रही है. अगर पत्नी को जानवरों के हमले में घायल किया है तो पति गायब कहा है. अभी तक कोई सुराग क्यूं नहीं मिल रहा है. कई ऐसे सवाल लोगों के बीच चर्चाओं का विषय बना हुआ है. फिलहाल इस पूरे मामले में जांच के बाद भी कुछ अस्पष्ट कहा जा सकता है. वहीं डॉ चंद्रकांत मंडल ने जानकारी देते हुए कहा है कि आलमपुर पंचायत निवासी धनेश्वर सिंह की पत्नी रमनी देवी को जख्मी हालत में लाया गया था. जिसकी प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया था. जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई है. दूसरी ओर आजमनगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त मामले में कोई जानकारी प्राप्त नहीं है. यदि परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिया जाता है तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी. बहरहाल घटना के बाद ग्रामीणों में दहशता का माहौल कायम हो गया है. लोग पुलिस प्रशासन से जांच कर मामले का उद्भेदन करने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन