KKR vs SRH: अभिषेक शर्मा के कैच पर विवाद, अंपायर के फैसले से नाराज दिखा बैटर

वरुण चकवर्ती ने पकड़ा अभिषेक शर्मा का शानदार कैच
KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा गुरुवार को केकेआर के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतक से चूक गए. अभिषेक 21 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि उनका कैच विवादों में घर गया, जब रिप्ले में लगा कि गेंद ने मैदान को छुआ था.
KKR vs SRH: आईपीएल 2026 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में अभिषेक शर्मा का आउट होना काफी विवादित साबित हुआ. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को बाउंड्री के पास वरुण चक्रवर्ती ने शानदार कैच लपककर पवेलियन भेज दिया. हालांकि, रिप्ले से पता चलता है कि कैच वैध नहीं लग रहा था, फिर भी तीसरे अंपायर ने रिप्ले के कुछ कोणों पर विचार करने के बाद अभिषेक को आउट करार दिया. अभिषेक अनमने ढंग से मैदान से बाहर की ओर जाते दिख. वह अंपायर के फैसले से खुश नजर नहीं आ रहे थे.
क्या सच में आउट थे अभिषेक शर्मा
यह घटना पारी के नौवें ओवर में घटी जब अभिषेक ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन बाउंड्री रोप के पास वरुण चक्रवर्ती ने उनका कैच पकड़ लिया. हालांकि, रिप्ले में दिखा कि केकेआर के फील्डर द्वारा कैच लेने से पहले गेंद शायद उछली थी, लेकिन तीसरे अंपायर ने रिप्ले के एक दूसरे एंगल को देखकर अभिषेक को आउट करार दिया. इस तरह, केकेआर में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए ब्लेसिंग मुजरबानी ने एक ही ओवर में अपना दूसरा विकेट लिया. अभिषेक ने 21 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 228 से अधिक रहा.
विवादित फैसले का यह दूसरा मामला
आईपीएल 2026 में यह दूसरा मौका है जब एसआरएच के बल्लेबाज विवादित फैसले के शामिल हुए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एसआरएच के आईपीएल 2026 के पहले मैच में, हेनरिक क्लासेन ने एक छोटी गेंद को मिडविकेट की ओर पुल किया और फिल साल्ट ने उसे कैच कर लिया. हालांकि, मामला इतना आसान नहीं था. कैच क्लीन नहीं लग रहा था. साल्ट गेंद के नीचे आराम से पहुंचने के बावजूद गिर गए. रिप्ले में दिखा कि साल्ट का पैर बाउंड्री कुशन के पास था.
हेनरिक क्लासेन को दिया गया था आउट
तीसरे अंपायर रोहन पंडित ने कई बार जांच की, लेकिन किसी कारणवश उन्होंने पीछे की तरफ जूम नहीं किया या दूसरा एंगल नहीं मांगा. एक पल के लिए भी साल्ट के पैर की परछाई नहीं दिखी, जिससे पता चलता है कि उन्होंने बाउंड्री कुशन को छुआ था. इन दो विवादित फैसलों के बाद, यह बात समझ से परे है कि तीसरे अंपायर फैसला कैसे लेते हैं, खासकर तब जब फैसलों की समीक्षा, कई कैमरा एंगल और अन्य सुविधाओं पर इतना पैसा खर्च किया जाता है.
ये भी पढ़ें…
चाय की दुकान से लेकर ‘कैप्टन कूल’ तक: खड़गपुर का वह रिश्ता जो MS Dhoni के लिए है खास
युवराज सिंह ने MS Dhoni और कपिल पाजी को कहा सॉरी, पिता योगराज की टिप्पणियों पर शर्मिंदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




