कांग्रेस कार्यकर्तओं ने घरेलू गैस की किल्लत बढ़ती महंगाई विरुद्ध पीएम का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस  कार्यकर्तओं ने घरेलू गैस की किल्लत बढ़ती महंगाई विरुद्ध पीएम का पुतला फूंका

कांग्रेस कार्यकर्तओं ने घरेलू गैस की किल्लत बढ़ती महंगाई विरुद्ध पीएम का पुतला फूंका

विज्ञापन

बरारी कांग्रेस राष्ट्रीयध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह के संयोजन में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में घरेलू गैस की किल्लत, बढ़ती महंगाई के विरुद्ध पीएम मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया. ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि एनडीए की मोदी सरकार में भारत की जनता त्राहिमाम कर रही है. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को खाना पकाने की रसोई गैस की जमकर कालाबाजारी की जा रही. आमजनों को गैस नहीं मिल रही है. केंद्र की मोदी सरकार ने गैस की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी कर जनता पर महंगाई की बोझ डालकर उद्योग घरानों को माला माल किया जा है. गरीब जनता त्राहिमाम कर रही है. बिना चढ़ावा के कोई काम नहीं हो रहा. पुतला दहन में कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन