हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा बारसोई, मंदिरों में गूंजा जयकारा

Updated at : 02 Apr 2026 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा बारसोई, मंदिरों में गूंजा जयकारा

हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा बारसोई, मंदिरों में गूंजा जयकारा

विज्ञापन

– सुंदरकांड पाठ व हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ वातावरण बारसोई श्रीराम भक्त, संकटमोचन वीर हनुमान का जन्मोत्सव गुरुवार को बारसोई प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता रहा. बारसोई के अति प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री विष्णु मंदिर में पुजारी आचार्य रमेश पांडे के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई. श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. जगत कल्याण के लिए मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. संध्या बेला में आयोजित हरिनाम संकीर्तन ने भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया. स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों और कीर्तनों से मंदिर परिसर देर तक गूंजता रहा. कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल भगत, सचिव अजय कुमार साहा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ती रही. सभी ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में भाग लिया. आयोजन को सफल बनाने में मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल भगत, सदस्य वीरेंद्र कुमार, अरविन्द गुप्ता, पिंटू गुप्ता, संजीव दास, आनंद गुप्ता, सागर साह, राजेश साह उर्फ मिठू साह, प्रकाश पोद्दार, शंभू साहा, गौतम महतो उर्फ गुल्लू सहित महिला मंडली की रेखा गुप्ता, पूजा साहा, रिमझिम गुप्ता, पिंकी गुप्ता, सोनम साह, बेबी साह, रीना साह, किरण साह, खुशबू भगत, सागरिका दत्ता, वंदना साह, संतोषी साह, शिम्पी भगत, रीना भगत, मनीषा महतो, संजना ठाकुर एवं अन्य ग्राम एवं नगरवासियों की सक्रिय भूमिका रही. हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर पूरा बारसोई क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा और हर ओर जय श्रीराम व बजरंगबली की जय के जयकारे गूंजते रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन