20 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
20 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

20 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बैगना नहर के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक ई रिक्शा से 20.190 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष सुमन सिंह के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक कौशलेंद्र कुमार ने पुलिस दलबल के साथ थाना क्षेत्र के बैगना नहर के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया. ई रिक्शा को संदेह के आधार पर पुलिस ने रोका और उसकी तलाशी ली. उक्त ई रिक्शा से 20.19 लीटर शराब बरामद किया है. शराब मिलते ही पुलिस ने चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर ई रिक्शा जब्त कर लिया. नगर थाना अध्यक्ष सुमन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर छोटू आलम पिता मकबूल हसन छींटाबाड़ी नहर टोला निवासी के विरुद्ध कांड दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन