दुकान में गांजा बेचते दुकानदार गिरफ्तार

Updated at : 23 May 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
दुकान में गांजा बेचते दुकानदार गिरफ्तार

दुकान में गांजा बेचते दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन

कदवा कदवा थाना क्षेत्र के जाजा पंचायत के बलवा टोली चौक से एक किराना दुकान पर छापेमारी कर 272 ग्राम गांजा व 576 पीस गोगो के साथ तस्कर को कदवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कदवा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जाजा स्थित बलवा टोली चौक पर स्थित एक किराना का दुकान में दुकानदार गांजा बेचता है. सूचना मिलने पर कदवा पुलिस दलबल के साथ उक्त दुकान पर छापेमारी की. जिस दौरान पुलिस ने 272 ग्राम गांजा व 576 पीस गोगो के साथ एक को गिरप्तार किया. गांजा के साथ गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कदवा थाना क्षेत्र के बलवा टोली निवासी टुनटुन सिंह पिता स्व भेदरु सिंह के रूप में हुई है. मौके पर पीएसआई शिवम कुमार, रंजीता कुमारी, विश्व भूषण कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन