उद्घाटन मैच में साहिबगंज सकरीगली की टीम को कटिहार इलेवन ने 12 रनों से हराया

उद्घाटन मैच में साहिबगंज सकरीगली की टीम को कटिहार इलेवन ने 12 रनों से हराया
– शहीद नित्यानंद पांडे मेमोरिएल क्रिकेट टूर्नामेंट काटाकोश में शुरू मनिहारी मनिहारी के कांटाकोश में शहीद नित्यानंद पाण्डेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार को शुरू हुआ. दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के मुखिया सरीफुल उर्फ धोनी व सरपंच मोनू यादव ने फीता काटकर उदघाटन किया. इस अंतरराज्यीय टूर्नामेंट में बिहार, झारखंड और बंगाल की कुल 16 टीम भाग ले रही है. पहला मैच साहिबगंज सकरी गली व कटिहार के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सकरीगली के सामने 195 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में सकरी गली की टीम 4 विकेट खोकर 12 ओवर में 183 रन ही बना सकी. कटिहार इलेवन की टीम 12 रन से मैच को जीता. मौके पर गंगा राम सिंह, संजय पाण्डेय, शिवानन्द पाण्डेय, बबलू सिंह, संतोष मंडल, मुकेश यादव आर्मी, सोनू यादव, अमित यादव, मुन्ना कर्मकार, कमेटी के सोनू कुमार, विक्रम कुमार, मनीष कुमार, लक्षमण कुमार, सन्नी कुमार, राजू कुमार, चंदन कुमार, राजेश कुमार, हीरा कुमार, धीरज कुमार आदि क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




