राइजिंग क्रिकेट टीम ने बारसोई को 98 रनों से हराया

Published at :08 Feb 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
राइजिंग क्रिकेट टीम ने बारसोई को 98 रनों से हराया

शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे ए डिवीजन लीग में पुल ए का मैच शनिवार को बारसोई क्रिकेट एकेडमी बनाम राइजिंग क्रिकेट क्लब के बीच 35-35 ओवरों का मैच खेला गया.

विज्ञापन

कटिहार. शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे ए डिवीजन लीग में पुल ए का मैच शनिवार को बारसोई क्रिकेट एकेडमी बनाम राइजिंग क्रिकेट क्लब के बीच 35-35 ओवरों का मैच खेला गया. जिसमें राइजिंग क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में तीन विकेट खोकर 296 रन बनाये. राइजिंग क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिराज दत्त 92 रन, सुजीत कुमार 88 रन और अभिरूप सेनगुप्ता ने 60 रन बनाये. बारसोई क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुरजीत सिंह ने एक विकेट और आयुष पांडे ने एक विकेट लिया. 297 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी. बारसोई क्रिकेट क्लब 31.3 ओवर में 198 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. बारसोई की तरफ से सर्वाधिक रन सुरजीत सिंह ने 54 रन और राजा यादव ने 40 रन बनाये. गेंदबाजी में राइजिंग क्रिकेट क्लब की तरफ से हर्ष नंदा ने तीन विकेट, सुजीत कुमार ने तीन विकेट और सोनू चौधरी ने दो विकेट हासिल किये. राइजिंग क्रिकेट क्लब ने मैच को 98 रनों से जीत लिया. मैन ऑफ द मैच सुजीत कुमार को उनके ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन