बरारी, आजमनगर व बारसोई में बनेगा आवासीय विज्ञान विद्यालय

Updated at : 08 Mar 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
बरारी, आजमनगर व बारसोई में बनेगा आवासीय विज्ञान विद्यालय

बरारी, आजमनगर व बारसोई में बनेगा आवासीय विज्ञान विद्यालय

विज्ञापन

– बैठक में योजनाओं को दी गयी स्वीकृति कटिहार समाहरणालय सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय 15 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पूर्व में एमएसडीपी) के अंतर्गत डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आवासीय विज्ञान विद्यालय के भवन निर्माण का प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान की गयी. इस योजनांतर्गत कक्षा नौवीं से 12 वीं के छात्र एवं छात्रा को आवासीय विज्ञान विद्यालय के लिए 87 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. कटिहार जिलांतर्गत तीन प्रखंड बरारी, आजमनगर एवं बारसोई विस्तृत परियोजना प्रस्ताव जिला पदाधिकारी कटिहार की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से पारित किया गया. बैठक में मुख्य रूप सांसद तारिक अनवर, सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, बरारी विधायक विजय सिंह, बलरामपुर विधायक महबूब आलम एवं उप विकास आयुक्त, उपसमाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण के अलावा सभी सदस्य मौजूद थे तथा उन्हें विभागों से संचालित योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन