रणवीर सिंह होंगे नये प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश

रणवीर सिंह होंगे नये प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश
कटिहार व्यवहार न्यायालय के नये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह होंगे. उच्च न्यायालय पटना प्रशासन ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दिया है. वे वर्तमान में लखीसराय न्याय मंडल में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय के रूप में पदस्थापित हैं. रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी सेवानिवृत हो गये. नए जिला जज रणवीर सिंह वर्ष 2018 में उच्च न्यायिक सेवा में चयनित सिवान न्याय मंडल में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए थे. श्री सिंह ठीक तीन वर्ष बाद 30 जून 2028 को सेवानिवृत्ति होंगे. पूर्व में कटिहार न्याय मंडल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे बलराम दुबे को मधेपुरा न्याय मंडल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है. वे वर्तमान में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सहरसा में पदस्थापित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










