ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड के 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

Updated at : 14 Dec 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather news imd update

सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते लोग. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी बढ़ गयी है. 24 में से 9 जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान जमशेदपुर में रहा. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिन तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड के 9 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी. मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, इन 9 जिलों में गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम शामिल हैं.

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में आयी गिरावट

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में अब भी चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आयी है. मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया. गुमला में 7.1 डिग्री और खूंटी में 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

Jharkhand Weather: सबसे अधिक उच्चतम तापमान जमशेदपुर में

पलामू के डालटनगंज में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जमशेदपुर में यह 12 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम पारा 26.9 डिग्री रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5 दिन तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिन तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. रांची और जमशेदपुर में कोहरे या धुंध की वजह से दृश्यता काफी कम हो गयी है. झारखंड के इन दोनों प्रमुख राज्यों में दृश्यता (विजिबिलिटी) 800 मीटर रही. इस दौरान कहीं से बारिश की रिपोर्ट नहीं है.

इसे भी पढ़ें

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ायी ठंड, कांके का तापमान 3.2 डिग्री, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड के कई जिलों में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री हुआ, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

कड़ाके की सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चिरिया और चौपारण में मृत मिले 2 लोग, ठंड से मौत की आशंका

झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम, क्या पड़ेगी कड़ाके ठंड या होगी बारिश? पढ़ें वेदर रिपोर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola