उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ायी ठंड, कांके का तापमान 3.2 डिग्री, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Updated:
विज्ञापन

सर्दी से बचने के लिए पुआल से अलाव जलाकर बैठी महिलाएं. फोटो : प्रभात खबर

Kal Ka Mausam : झारखंड में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राजधानी रांची के कांके का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री हो गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ी हुई है. मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया है कि झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है. अगर आप भी आज ही यह जान लेना चाहते हैं कि कल झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है, तो पढ़ें यह रिपोर्ट.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे शून्य की ओर बढ़ रहा है. यहां का तापमान आज 3.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. यह राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान था. राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में दर्ज किया गया. यहां का अधिकतम पारा 28.8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने यह जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची का अधिकतम तापमान में आयी गिरावट

मौसम केंद्र के उप-प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी. यहां का उच्चतम तापमान 23.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है. रांची के हिनू में न्यूनतम पारा 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 8.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है.

Kal Ka Mausam: देवघर में विजिबिलिटी 500 मीटर

मौसम विभाग के मुताबिक, देवघर में दृश्यता यानी विजिबिलिटी सबसे कम रही. यहां की दृश्यता महज 500 मीटर थी. राजधानी रांची के हिनू में उच्चतम तापमान 24.1 डिग्री, नामकुम में 23.2 डिग्री और कांके में 20.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

पछुआ हवाओं की वजह से झारखंड में बढ़ी ठंड

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से झारखंड में ठंड बढ़ गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. मध्य झारखंड में कहीं-कहीं शीतलहर की स्थिति बनी रही. हालांकि, इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शुक्रवार को छाया रहेगा हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा

अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जाने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद 4 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है.

रांची के लोगों को अभी सर्दी से राहत नहीं

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राजधानी रांची के लोगों को सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है. रांची का अधिकतम पारा 23.3 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के कई जिलों में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री हुआ, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

कड़ाके की सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चिरिया और चौपारण में मृत मिले 2 लोग, ठंड से मौत की आशंका

झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम, क्या पड़ेगी कड़ाके ठंड या होगी बारिश ? पढ़ें वेदर रिपोर्ट

Heavy Rain Alert: झारखंड में बदला-बदला सा है मौसम का मिजाज, भारी बारिश का येलो अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola