झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम, क्या पड़ेगी कड़ाके ठंड या होगी बारिश ? पढ़ें वेदर रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

ठंड में सुबह के समय उगता हुआ सूर्य का दृश्य, Pic Credit- Chatgpt

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. सुबह हल्की सर्द हवा और 17° से. तापमान के साथ दिन की शुरुआत होगी, जबकि दोपहर में पारा 26°से. तक जा सकता है. बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा. शाम होते ही ठंड फिर बढ़ेगी.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड में शुक्रवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह हल्की सर्द हवा महसूस की जाएगी, लेकिन दिन चढ़ते ही गर्माहट लौट आएगी. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तड़के सुबह तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. आसमान खुला होने की वजह से लोग सुबह-सुबह धूप का आनंद ले पाएंगे. दूर दूर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह 05:57 बजे होगा सूर्योदय

मौसम विभाग से मिला जानकारी के अनुसार सुबह 05:57 बजे सूर्योदय होगा. इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. शाम 17:07 बजे सूर्यास्त होगा. इस दौरान लगभग 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे हल्की ठंड का एहसास होगा.

Also Read: झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, अनुराग गुप्ता का इस्तीफा मंजूर

दोपहर में धूप बढ़ेगी, सर्दी से राहत

दोपहर में पारा बढ़कर लगभग 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इससे ठंड में कुछ नरमी आएगी और वातावरण में नमी का स्तर घटने की संभावना है, जो लगभग 39% के आसपास रहेगा. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिन के समय 14 किमी प्रति घंटे की गति से हवा बह स��ती है. अगर आप बाहर निकल रहे हैं, तो हल्के कपड़े उपयुक्त रहेंगे. टी-शर्ट या कैज़ुअल ड्रेस पहन सकते हैं. साफ मौसम के कारण धूप तेज रहेगी, ऐसे में धूप का चश्मा (गॉगल्स) साथ रखें.

शाम ढलते ही फिर लौटेगी सर्दी

सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी. सूर्यास्त के समय जहां तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वहीं देर रात तक यह घटकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. रात में हवा की गति औसतन 12 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है, जिससे हल्का ठंडा मौसम महसूस होगा.

Also Read: बिरसा मुंडा जेल से डांस वीडियो वायरल, बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधा- हाईकोर्ट से की बड़ी मांग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola