प्रभात खास: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुर्खियों में आया रामपुर गांव

Published at :27 Jan 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खास: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुर्खियों में आया रामपुर गांव

प्रभात खास: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुर्खियों में आया रामपुर गांव

विज्ञापन

– एक ही कैंपस में है कई तरह की सुविधाएं सूरज गुप्ता, कटिहार जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर गेड़ाबाड़ी-कटिहार पथ के पश्चिम में स्थित रामपुर पंचायत का रामपुर गांव इन दिनों सुर्खियों में है. दरअसल यहां मंगलवार को प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी गांव में आने वाले थे. लेकिन अब मुख्यमंत्री बुधवार को यहां आएंगे. उनके स्वागत को लेकर पूरा रामपुर पंचायत भवन परिस को दुल्हन की तरह सजाया गया है. प्रगति यात्रा के क्रम में सीएम यहां विभिन्न योजनाओं का अवलोकन भी करेंगे. साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन भी करेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन का पूरा कुनबा तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है. सेमापुर- रामपुर-गेड़ाबाड़ी पथ के हेलपैड स्थल से कार्यक्रम स्थल रामपुर पंचायत भवन परिसर तक करीब करीब एक किलोमीटर तक सजाया संवारा जा रहा है. पिछले करीब 20 दिनों से अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व एनडीए नेताओं का आना जाना लगा हुआ है. सोमवार को भी अधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधियों का जमावड़ा यहां दिनभर लग रहा है. थोड़ी सी साज-सजावट से इसका रूप इतना निखर चुका है कि लोग देखते ही वाह कहने से अपने को रोक नहीं पाते है. एक ही कैंपस में कई दफ्तर रामपुर पंचायत भवन परिसर अपने आप में अनोखा है. दरअसल इस एक कैंपस में ही पंचायत सरकार भवन के अलावा कई सरकारी दफ्तर है. इस कैंपस में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पोस्ट ऑफिस, इंडियन बैंक शाखा, पैक्स कार्यालय, मनरेगा भवन, आरटीपीएस संचालित है. इसके साथ ही उत्क्रमित उच्च विद्यालय भी यहां है. इस विद्यालय में पहली से 12 वीं तक कि पढ़ाई होती है. जबकि पंचायत सरकार भवन कैंपस में बॉस्केट बॉल व बैडमिंटन कोर्ट भी बनाया गया है. कैंप कर रहे है अधिकारी रामपुर पंचायत सरकार भवन कैंपस को न केवल चमकाया जा रहा है. बल्कि इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि कहीं किसी पब्लिक की ओर से शिकायत का पिटारा न खोल दिया जाय. इस गांव में जिला स्तरीय अधिकारियों की लगातार आवाजाही जारी है. साथ ही कई प्रखंड के बीडीओ व अन्य अधिकारियों को भी लगाया गया है. स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि कई अधिकारी यहां तो यहां कैंप कर रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन