बीएड कॉलेज निस्ता में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बीएड कॉलेज निस्ता में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
बलिया बेलौन अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर ख्वाजा शाहिद हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज निस्ता एवं अल्हाज नईमुद्दीन शाहिदी डिग्री कॉलेज निस्ता में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के एचओडी अनजार आलम, एडमिनिस्ट्रेटर एहरार आलम ने कहा की आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं है. पढ़ाई के क्षेत्र में लडकीयां बहुत आगे बढी है. छात्राओं को खुब मन लगा कर पढ़ने की बात कहते हुए कहा की एक लड़का पढेगा तो एक परिवार शिक्षित होगा. एक लड़की पढेगी तो उस की पीढ़ी शिक्षित होगी. सभी लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाओं को किया सम्मानित कोढ़ा डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया व प्लान इंडिया के स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय दिघरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ. समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उन्हें प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया. विधायक कविता देवी, बीपीएम पारस जयसवाल, प्रधानाचार्य सनोज कुमार मंडल व जिला लीड अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शुरूआत की. विद्यालय के बच्चों ने सुंदर एवं मनमोहक स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया. शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इनमें सुष्मिता झा, नजीरा बेगम, श्वेता कुमारी, सुधा कुमारी, कुमारी काजल, बीणा कुमारी, अमृता सेन, संगीता कुमारी, ज्योति कुमारी और आरती हालदार शामिल थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




