हाजत में मौत पर गरमाई सियासत: दोषी पुलिस पर हत्या का केस दर्ज हो, पप्पू यादव

Updated at : 06 Apr 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
हाजत में मौत पर गरमाई सियासत: दोषी पुलिस पर हत्या का केस दर्ज हो, पप्पू यादव

हाजत में मौत पर गरमाई सियासत: दोषी पुलिस पर हत्या का केस दर्ज हो, पप्पू यादव

विज्ञापन

फलका कटिहार जिले के फलका थाना हाजत में गोपाल पट्टी गांव निवासी राकेश यादव की संदिग्ध मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. रविवार देर शाम पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मृतक के गांव गोपाल पट्टी पहुंचे. पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया. परिजनों ने सांसद के समक्ष गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दो अप्रैल को फलका थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष रवि कुमार राय व आईओ कुंदन कुमार राकेश यादव को बाइक चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए थाना ले गए थे. आरोप है कि अगले दिन आईओ ने रिहाई के बदले 50 हजार रुपये की मांग की. लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परिवार पैसे नहीं दे सका. परिजनों का कहना है कि 4 अप्रैल की सुबह पुलिस घर पहुंची और बताया कि राकेश की हालत गंभीर है. उसे कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जब परिवार अस्पताल पहुंचा, तब तक राकेश की मौत हो चुकी थी. परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने करंट लगाकर और बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या की है. साथ ही यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में कई घंटों तक शव देखने नहीं दिया गया और वहां भारी पुलिस बल तैनात था. सांसद पप्पू यादव ने घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि मामला अत्यंत गंभीर है और इसमें शामिल पुलिसकर्मी संदेह के घेरे में हैं. उन्होंने कहा कि उनके हस्तक्षेप के बाद संबंधित थानाध्यक्ष और आईओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. सांसद ने स्पष्ट कहा कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जायेगा और दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को संसद में भी उठाया जायेगा. सांसद ने कहा बिहार में पुलिस बेलगाम हो गयी है. बिहार की पुलिस सरेआम गुंडागरदी पर उतर आई है. बिहार में कानून व्यवस्था समाप्त हो गया है. सांसद पप्पू यादव ने मृतक की पत्नी को आर्थिक सहायता भी प्रदान की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. ऑन द स्पोर्ट पप्पू यादव ने कटिहार सिविल सार्जन से फोन पर कर चेतावनी देते हुए कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह छेड़छाड़ करने पर बर्दास्त नहीं की जायेगी. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव, प्रखंड प्रतिनिधि तफसील आलम, मुखिया रितेश यादव, वसी अहमद सहित दर्जनों पप्पू समर्थक उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन