पुलिस ने छापेमारी कर 64 लोगों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी कर 64 लोगों को किया गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

विज्ञापन

कटिहार. एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर कुल 64 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष ओपी अध्यक्ष ने जिले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान में कुल गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 64 है. इसमें कांड में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 35 है. अजमानतीय वारंट के मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार एवं जमानतीय वारंट में 12 लोगों को पुलिस ने पकड़ा. जबकि हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपित तथा आर्म्स एक्ट के मामले में एक की गिरफ्तारी की गयी है. शराब के मामले में पुलिस की कार्रवाई में 34 लोगों को गिरफ्तार कर 375 मिली लीटर विदेशी शराब, 53.4 लीटर देसी शराब बरामद की गयी है. वाहन चेकिंग में अभियान में 5.38 लाख रुपया जुर्माना वसूला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन