हत्याकांड में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रौतारा पुलिस ने चंदवा पंचायत के दलवा गांव में हत्याकांड के एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को कोलासी बाजार से गिरफ्तार किया है.
हसनगंज. रौतारा पुलिस ने चंदवा पंचायत के दलवा गांव में हत्याकांड के एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को कोलासी बाजार से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने मंगलवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि विगत दिनों चंदवा पंचायत के दलवा गांव में हत्याकांड मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त मो सऊद पिता स्व जलाउद्दीन साकिन दलवा थाना रौतारा को गिरफ्तार किया गया है. गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाकर अभियुक्त को कोलासी बाजार से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज हत्या मामले में थाना कांड संख्या 19/2025 तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत भेज दिया. थानाध्यक्ष ने कहा थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था स्थापित करने को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है. क्राइम करने वाले अपराधी के विरुद्ध पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है. इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




