पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक शराबियों को किया गिरफ्तार

Updated at : 25 Aug 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक शराबियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक शराबियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कुरसेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उत्तरी मुरादपुर पंचायत के बल्थी बांस हाट के समीप से आधा दर्जन से अधिक लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबियों में फूनी ऋषि, सोनू ऋषि, अफजल खान ग्राम बल्थी महेशपुर सहित संजय मंडल, अजय कुमार मंडल ग्राम नबाबगंज बासा टोला, सुनील कुमार मंडल, अखिलेश मंडल ग्राम नबाबगंज स्कूल टोला व रंजन कुमार कुरसेला बस्ती शामिल हैं. पुलिस ने गिरफ्तार शराबियों का मेडिकल जांच बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. बांस हाट के समीप शराबियों की चौकड़ी जमती है. थाना पुलिस शराब बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने इन शराबियों को गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन