कटिहार पुलिस की चौतरफा स्ट्राइक: विशेष अभियान में 116 आरोपी गिरफ्तार; कट्टा-कारतूस, 408 ग्राम स्मैक और भारी जुर्माना वसूल
फोटो- कस्टडी में शराब तस्कर | Prabhat Khabar Network
कटिहार पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान चलाकर 116 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान 408 ग्राम स्मैक, एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. साथ ही, वाहन जांच में 1.43 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है.
कटिहार. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने कुल 116 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इनमें थाना में दर्ज कांडों में 41, अजमानतीय वारंट में आठ तथा जमानतीय वारंट में 67 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की है.
शराब मामले में 21 आरोपी गिरफ्तार
अभियान के दौरान शराब से जुड़े मामलों में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शराब की बिक्री, सेवन, भंडारण, निर्माण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी की. इस दौरान सात लीटर देशी शराब भी जब्त की गई.
स्मैक और हथियार भी बरामद
समकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने 408 ग्राम स्मैक, एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया. मादक पदार्थ और अवैध हथियार की बरामदगी के बाद संबंधित मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
इन मामलों में भी हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार एनडीपीसी एक्ट के तहत एक आरोपी, बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपी, आर्म्स एक्ट में एक आरोपी, एससी-एसटी एक्ट के मामले में एक आरोपी तथा हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
वाहन जांच में 1.43 लाख रुपये जुर्माना वसूला
अभियान के तहत जिले में सघन वाहन जांच भी की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 1 लाख 43 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.
बैंक और संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई गश्ती
पुलिस के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के संवेदनशील स्थलों, बैंक, एटीएम और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों के आसपास लगातार गश्ती की जा रही है. असामाजिक तत्वों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी जारी है.
अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस ने कहा कि जिले में देशी शराब की भट्टियों को ध्वस्त करने तथा शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी और सघन वाहन जांच पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




