कटिहार में 37 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बरामद शराब गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
कटिहार के कुर्सेला थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 लीटर देसी शराब के साथ सिंटू कुमार यादव नामक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर जांच जारी है।
कटिहार : कुर्सेला थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 37 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान कुर्सेला थाना क्षेत्र के खेरिया यादव टोला निवासी 34 वर्षीय सिंटू कुमार यादव, पिता बिंदेश्वरी यादव के रूप में हुई है.
आपके शहर में
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर जिले में शराब के कारोबारियों और तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में कुर्सेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम को शराब तस्करी की सूचना मिली. सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिंटू कुमार यादव को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 37 लीटर देसी शराब बरामद की गयी.
मामले में गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ कुर्सेला थाना में मद्यनिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आरोपित से पूछताछ कर शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








