चारा काटने दियारा गई थीं दो महिलाएं, धारदार हथियार से हमला, एक की हत्या

Updated:
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराते परिजन | Prabhat Khabar Network

कटिहार के अमदाबाद में दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत और दूसरी घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी, दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं।

विज्ञापन

कटिहार / मालदा : अमदाबाद थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे बहरसाल दियारा में दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गयी. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही बिहार और पश्चिम बंगाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मवेशियों के लिए चारा लेने पहुंची थीं दोनों महिलाएं

बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर की रहने वाली चांदी मंडल और रुम्पा मंडल मवेशियों के लिए चारा लेने बहरसाल दियारा पहुंची थीं. दोनों महिलाएं अक्सर इस इलाके में घास काटने आती थीं. इसी दौरान अज्ञात लोगों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

हमले में चांदी मंडल की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि रुम्पा मंडल गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी.

घायल महिला की हालत गंभीर

स्थानीय लोगों की मदद से घायल रुम्पा मंडल को तत्काल इलाज के लिए मालदा ले जाया गया. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. वहीं चांदी मंडल के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया.

घटना की सूचना मिलने पर बिहार और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया.

दुष्कर्म की आशंका की भी जांच

घटना को लेकर दुष्कर्म की आशंका भी जतायी जा रही है. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घायल महिला के बयान के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


विज्ञापन
राणा प्रताप सिंह

लेखक के बारे में

By राणा प्रताप सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन