जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर

Published at :18 Feb 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र की आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गयी.

विज्ञापन

फुटबॉल में न्यू स्टार क्लब रहे विजयी

कटिहार. युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र की आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गयी. शहर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता को दूसरे व अंतिम दिन फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ साथ बालक वर्ग का बैडमिंटन व रिले दौड़ का आयोजन किया गया. फुटबॉल मैच में न्यू स्टार क्लब सुखासन व संघर्ष क्लब कटिहार बीच खेला गया. जिसमें न्यू स्टार क्लब विजेता व संघर्ष क्लब को उप विजेता घोषित किया गया. जबकि रिले दौड़ में निखिल कुमार ने प्रथम व शिवम कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इसी तरह बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संतोष कुमार रहे तथा राकेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी जनक राज मीना, जिला परियोजना पदाधिकारी ब्रजमोहन प्रसाद यादव, भाजपा नेता सौरभ मालाकार, एमटीएस बिक्रम कुमार मंडल व रवि कुमार ने संयुक्त रूप से विजेता-उप विजेता टीम एवं विजेता खिलाड़ी को शील्ड एवं माला पहनाकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन