राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 02 Apr 2025 9:34 PM
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव
कटिहार विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कटिहार में ऑनलाइन मोड के माध्यम से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. प्लेसमेंट ड्राइव का नेतृत्व प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी इंजीनियर नरेंद्र कुमार द्वारा किया गया. आनंद ग्रुप की कंपनी एम्प्लॉयमेंट ब्रिज द्वारा ऑनलाइन मोड के माध्यम से पूल कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक कटिहार के लगभग 160 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्लेसमेंट ड्राइव की शुरुआत एक प्री-प्लेसमेंट टॉक से हुई. जिसमें मोनीषा दत्ता ने आनंद ग्रुप का संक्षिप्त परिचय देते हुए उनकी कार्य संस्कृति के बारे में जानकारी दी. इसके बाद, कंपनी द्वारा यूरेका ऐप के माध्यम से एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार दौर में शामिल होने का अवसर दिया जायेगा. संस्थान के प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने कहा कि यह प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. संस्थान इसी प्रकार भविष्य में भी छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा. सफल आयोजन में टीपीओ संकाय समन्वयक प्रो गार्गी, प्रो अमित, डॉ आरएस राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










