जमीन विवाद में मारपीट करने के आरोप में एक गिरफ्तार

जमीन विवाद में मारपीट करने के आरोप में एक गिरफ्तार
बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के निस्ता पंचायत के दरियापुर में 15 जुलाई 2024 को जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच झडप होने पर मामला दर्ज होने के बाद रविवार के रात में एक आरोपित जमीर 45 वर्ष, दरियापुर को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार भेजा गया. थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया की रोशन आरा के आवेदन दिये जाने के बाद कांड संख्या 81/24 दर्ज कर कार्रवाई की गयी है. घटना के बाद से बाद से आरोपित फरार था. आरोपित के घर पर होने की गुप्ता सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




