मनिहारी नगर पंचायत की ओर से नेकी की दीवार खुला

Published by :RAJKISHOR K
Published at :08 May 2026 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
मनिहारी नगर पंचायत की ओर से नेकी की दीवार खुला

मनिहारी नगर पंचायत की ओर से नेकी की दीवार खुला

विज्ञापन

– कोई भी कपड़ा आदि दान कर सकते मनिहारी मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नेकी की दीवार खोला गया है. जो भी आपके पास अधिक है यहां दान कर सकते है. नेकी की दीवार का उद्देश्य है जो आपके पास अधिक है. वह किसी जरूरत मंद के काम आ सके. नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द कुमार पासवान की इस पहल की तारिफ हो रही है. नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि हमारे घरों में कपड़े, जूते, किताबे, खिलौने व अन्य उपयोगी वस्तुएं जो हम उपयोग नहीं करते. लेकिन वह किसी गरीब व जरूरतमंद के लिए बहुत कीमती हो सकती है. नगर पंचायत कार्यालय परिसर में स्थान निर्धारित किया गया है. नेकी की दीवार में यहां आप दे सकते है. आपके जरूरत का जो हो यहां से ले जा सकते है. यह योजना हमें यह सीखाती है कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेवारी है हम एक दूसरे का मदद करें. मौके पर स्वच्छता प्रबंधन पदाधिकारी आरूष कुमार, लिपिक शैलेश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन