कसबा के पूर्व विधायक के निधन से सांसद दुखी, जताया शोक

कसबा के पूर्व विधायक के निधन से सांसद दुखी, जताया शोक
कटिहार सांसद तारिक अनवर ने कसबा के पूर्व विधायक सैय्यद गुलाम हुसैन के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए शोक जताया है. सांसद ने शोक संदेश में कहा कि कसबा के पूर्व विधायक जनाब सैय्यद गुलाम हुसैन के इंतकाल की खबर से गहरा दुःख हुआ है. वे एक सुलझे हुए शरीफ व जनता के बीच बेहद मक़बूल जनप्रतिनिधि थे. सियासी और सामाजिक जीवन में उन्होंने हमेशा आमलोगों की खिदमत और इलाके के विकास के लिए ईमानदारी से काम किया. उनके इंतकाल से सार्वजनिक जीवन में एक बड़ी कमी महसूस होगी. उनकी शख्सियत मे सादगी और समाज के प्रति समर्पण के भाव को हमेशा याद रखा जायेगा. उनकी विशेष खासियत थी कि वे समाज के सभी वर्गों को लेकर चलने का प्रयास करते थे. अल्लाह तआला से दुआ है कि उनके चाहने वालों व परिवारजनों को इस कठिन वक्त को सहने की शक्ति प्रदान करें. कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद व सुनीता देवी पूर्व विधायक, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, संजय कुमार सिंह, संजय सिंह, दिलीप विश्वास, शाहनवाज खान, नगर अध्यक्ष द्वय क्रमश पुतुल सिंह व रिंकू मिश्रा, बीके ठाकुर, शंकर सिंह अधिवक्ता, राज आनंद सिंह, बिमल सिंह बेगानी, प्रो विनोद यादव, महिला अध्यक्ष आम्रपाली यादव, अल्तमस दीवान, अवधेश मंडल, सऊद मुखिया, आले रसूल, ऐनुल अंसारी, असलम, सांसद के निजी सचिव गुलाम मोहम्मद शहदुल हक़, हसन अधिवक्ता, पप्पू कश्यप, विश्वनाथ साह, योगेंद्र यादव, मिथिलेश सिंह, मन्नी पासवान, इश्तियाक, सीबी सिंह, प्रीतम चक्रवर्ती, रियाज, आदिल, धनंजय ठाकुर, दामोदर चौबे, बेचैन पाण्डेय आदि नेताओं ने दुःख प्रकट करते हुए शोक जताया एवं ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




