जनता दरबार में महापौर ने सुनी लोगों की समस्या

जनता दरबार में महापौर ने सुनी लोगों की समस्या
कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या से महापौर उषा देवी अग्रवाल रूबरू हुई. कटिहार शहर के विभिन्न वार्डों से आए हुए लोगों ने महापौर को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया. मुख्य रूप से आवास योजना, सड़क, बिजली,जलजमाव एवं होल्डिंग टैक्स की समस्याओं से महापौर उषा देवी अग्रवाल को लोगों ने रूबरू कराया. महापौर उषा देवी अग्रवाल ने गंभीरता से सभी लोगों की समस्याओं को सुनी और विभागीय लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दी. उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया. अलग-अलग वार्ड के लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










