गोरखनाथ धाम का पर्यटन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

. बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है
विज्ञापन
बलिया
बेलौन.
बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. बिहार सरकार पर्यटन विभाग की ओर से 14 करोड़, 25 लाख, 71 हजार की राशि से बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर का सौंदर्यीकरण हो रहा है. मंगलवार को पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, सहायक अभियंता विशाल कुमार, आर्किटेक्ट इंजीनियर माधव भारद्वाज ने बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर पहुंच कर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संवेदक को आवश्यक निर्देश देते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने की सलाह दी. कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया की बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने के लिए बिहार सरकार द्वारा विकास कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में निर्माण कार्य का निरीक्षण विभाग के अभियंता की टीम द्वारा किया गया. विशेष रूप से मंदिर परिसर में स्थित शिव गंगा तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य श्रावण पूर्णिमा से पहले पूर्ण करने कि बात कही. ताकि कांवरियों को असुविधा नहीं हो. इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष पिंटू यादव, प्रदीप शर्मा, चन्दन यादव, देवनारायण नुनिया, पंचा यादव, सनी यादव, फनी सिंह, श्यामनगर यादव सहित अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










