छठ घाट का महापौर ने किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

Updated at : 23 Oct 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
छठ घाट का महापौर ने किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

छठ घाट का महापौर ने किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

विज्ञापन

कटिहार शहर के एक नंबर कॉलोनी बैगना स्थित छठ घाट की निरीक्षण नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल व महागठबंधन उम्मीदवार सौरव अग्रवाल ने निरीक्षण किया. मेयर ने कहा कि इस बार छठ घाट की साफ- सफाई को देखते हुए यहां पर छठव्रतियों के लिए दूध, गंगा जल की व्यवस्था रहेगी. किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो उसके लिए बेहतर सफाई और घाटों का सजाने संवारने का काम कराया जा रहा है. सदस्यों ने कहा यहां आने वाले छठ व्रतियों को कोई असुविधा नहीं होगी. क्लब के अध्यक्ष विजय सोनी, कोषाध्यक्ष राजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष पिंटू कुमार सोनी, सुबोध सिंह, सचिव मनोज कुमार सुमन, वीरेंद्र कुमार सिंह, अशोक पाठक, रामनरेश साह, अमित सिंह, राहुल सिंह, गुंजन झा, राणा सोनी, उत्तम सिन्हा, रोहित सोनी, बबलू साह, मिठ्ठू कुमार, विनोद चौधरी मौजूद थे. छठ पूजा को लेकर साफ सफाई कर गंदे पानी को बाहर निकालकर पुनः सफाई के बाद पुनः उसमें जलभर स्वच्छ एवं सुंदर छठ घाट का निर्माण किया जायेगा. इसमें नगर निगम की ओर से संस्थापकों का कहना है की भरपूर सहयोग मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन