आंधी बारिश से मक्का फसल बर्बाद

Updated:
विज्ञापन
आंधी बारिश से मक्का फसल बर्बाद

आंधी बारिश से मक्का फसल बर्बाद

विज्ञापन

बलिया बेलौन शुक्रवार के रात में अचानक तेज हवा के साथ आंधी आने से दर्जनों एकड़ में मक्का फसल नष्ट हो गया है. महिला गांव निवासी किसान गोलाम मोईनुद्दीन ने बताया की आंधी और बारिश के कारण उनका दस एकड़ में लगा मक्का फसल जमीन में गिर गया है. मक्का में अभी दाना आया था, विभाग से क्षतिपूर्ति की मांग की है. मुखिया संघ अध्यक्ष सह बेलौन मुखिया मेराज आलम ने बताया की तेज हवा के चलते मक्का फसल जमीन में गिर जाने से किसान परेशान हैं. कहीं कहीं घर का टीन उड़ गया है. फसल क्षति का आंकलन कर आपदा फंड से क्षतिपूर्ति देने की मांग की गयी है. चनदहर मुखिया रागिब शजर ने बताया की पहली बारिश में ही मक्का फसल फसल को व्यापक क्षति हुई है, कुछ ऐसी ही स्थिति तैयबपुर, मधाइपुर, भौनगर, शेखपुरा पंचायत में है. आंधी के बाद बारिश आने से मक्का का फसल नष्ट होने से किसान परेशान हैं.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन