तेज आंधी के साथ बारिश ने किसानों को रुलाया

तेज आंधी के साथ बारिश ने किसानों को रुलाया
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों में लगा मक्का फसल तेज आंधी के साथ आए मूसलाधार बारिश में धराशाई हो गया. से जिस कारण बैंक व महाजन का ऋण को लेकर किसानों में मायूशी दिख रही है. प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरझलला बस्तौल धरहण पथरवार काठघर प्राणपुर साहजा कैहुनिया केवाला उतरी लालगंज दक्षिणी लालगंज एवं गौरी पुर पंचायतों में किसानों के द्वारा बैंक व महाजन से ऋण लेकर नब्बे प्रतिशत किसानों ने मक्का फसल का बोयाई किये थे. जिसमें बीते शुक्रवार के रात्रि में तेज आंधी एवं गरज के साथ आए मुसलाधार वर्षा होने से तकरीबन तीस प्रतिशत किसानों को भारी क्षति हुई है. किसानों ने बताया कि बैंक व महाजन से ऋण लेकर मक्का फसल कि बुआई किया था. प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों किसानों के द्वारा अनुमान लगाया गया है कि बीते शुक्रवार के रात्रि में तेज आंधी एवं गरज के साथ मुसलाधार वर्षा में करोड़ों रुपए कि मक्का फसल गिर कर क्षति हुई है. वहीं दर्जनों किसानों ने शीघ्र जांच कर मुआवजा देने कि मांग जिला पदाधिकारी से किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




