देर रात्रि आई तेज आंधी तूफान एवं वर्षा होने से मकई की फसल गिरकर हुआ बर्बाद

देर रात्रि आई तेज आंधी तूफान एवं वर्षा होने से मकई की फसल गिरकर हुआ बर्बाद
मनसाही देर रात्रि बेमौसम आई तेज आंधी तूफान एवं वर्षा होने से सैकड़ों किसानों के मकई की फसल गिरकर बर्बाद हो गया. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा, भेरमारा, मनोहरपुर, चितौड़िया, साहेबनगर, मरंगी, फुलहारा पंचायतों के विभिन्न गांवों से सैकड़ों किसानों के बताया कि बे मौसम वर्षा होने से खेत में खड़ी मक्का के फसल में जिसमें अभी दाना तैयार हो रहा था जो गिरकर पूरी तरीके से बर्बाद हो गया हैं. आंधी तूफान एवं वर्षा होने से किसानों की कमर तोड़ दी हैं.किसानों ने बताया कि कर्ज लेकर मकई की खेती किए हैं. अब किसान कर्ज वापस कहां से करेंगे. परिक्षेत्र के कुरेठा, फुलहरा, मरंगी, साहेबनगर, चितौड़िया,मोहनपुर एवं भेड़मारा में मकई की फसल पूरी तरीके से गिरकर बर्बाद तो हुआ ही हुआ साथ ही साथ केला सब्जी की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा हैं.किसानों ने कृषि विभाग के द्वारा जांच कराकर फसल क्षतिपूर्ति की मांग की हैं. बीएओ अभिषेक कुमार ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के फसल के नुकसान को लेकर जिला के वरीय पदाधिकारी को सूचना दे दी गई है. जांच कर किसानों को जल्द ही मुआवजा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










