मनिहारी में शांतिपूर्ण माहौल में मैट्रिक परीक्षा शुरू

Published at :17 Feb 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
मनिहारी में शांतिपूर्ण माहौल में मैट्रिक परीक्षा शुरू

मनिहारी में मैट्रिक की परीक्षा सोमवार को शुरू हुई. मनिहारी के परीक्षा केंद्र उमवि कुलीपाड़ा गांधीटोला में परीक्षा हुई.

विज्ञापन

मनिहारी. मनिहारी में मैट्रिक की परीक्षा सोमवार को शुरू हुई. मनिहारी के परीक्षा केंद्र उमवि कुलीपाड़ा गांधीटोला में परीक्षा हुई. बीईओ अरविंद कुमार सिन्हा, बीपीआरओ सोनू गुप्ता, केंद्राधीक्षक बद्री रजक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया. सोमवार को प्रथम पाली में छात्रों को टीका लगाकर मिठाई खिलाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया. आरती उतारी गयी. पुष्प की बारिश की गयी. मौके पर दंडाधिकारी शशि सिन्हा, भ्रमर कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार गुप्ता, अखिलेश बैठा, शिक्षक सदानंद पाॅल, अरविंद पासवान, संजय मंडल, राजीव ठाकुर, शरीफ अंसारी, रश्मि निशा, सनातन पंडित मौजूद थे. मनिहारी अनुमंडल मुख्यालय में पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये है. बीपीएसपी उच्च विद्यालय, पीएलएसएन बालिका उच्च विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, बेथेल मिशन स्कूल, उमवि कुलीपाड़ा गांधीटोला में परीक्षा केंद्र बने है. सभी केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही. दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन