नव निर्मित मंदिर टालीपाड़ा में महायज्ञ का हुआ समापन

Published at :08 Feb 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
नव निर्मित मंदिर टालीपाड़ा में महायज्ञ का हुआ समापन

मनिहारी के टालीपाड़ा में नवनिर्मित मंदिर में आयोजित महायज्ञ का समापन शनिवार को हुआ. सेवानिवृत्त एएनएम शांति देवी ने भव्य मंदिर का निर्माण कराया है.

विज्ञापन

मंदिर में देवी-देवता के प्रतिमा की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

मनिहारी. मनिहारी के टालीपाड़ा में नवनिर्मित मंदिर में आयोजित महायज्ञ का समापन शनिवार को हुआ. सेवानिवृत्त एएनएम शांति देवी ने भव्य मंदिर का निर्माण कराया है. मंदिर में शिव पार्वती व बजरंग बली की प्रतिमा स्थापित की गयी है. शास्त्री मुकेश तिवारी, पंडित मनोज उपाध्थाय, पंडित अमरनाथ पाडे, पंडित अशोक ओझा, पंडित संजय पाड के वैदिक मंत्रोच्चारण से प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा व महायज्ञ का समापन हुआ. आयोजक की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया. स्पेशल प्रसाद का वितरण किया गया. महायज्ञ और हरिनाम संकीर्त से माहौल भक्तिमय था. मौके पर शांति देवी, नगर पार्षद गुलाब चौधरी, ओम गुप्ता, पंकज यादव, ब्रहमप्रकाश आर्य, अजीत बोस, बिनय गुप्ता, सुजीत गुप्ता, रूपक गुहा, राहुल गुहा, अभय गुप्ता,आशीष सिंह, सोनू सिंह, पवन ठाकुर, श्रवण पासवान, छोटू राय, करण मानश, शुभम राय, रामाकांत सिंह, राजू अग्रवाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन