महुअर गांव में 72 घंटे का महायज्ञ भक्ति माहौल में शुरू

Updated at : 04 Jun 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
महुअर गांव में 72 घंटे का महायज्ञ भक्ति माहौल में शुरू

महुअर गांव में 72 घंटे का महायज्ञ भक्ति माहौल में शुरू

विज्ञापन

– भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी मनिहारी मनिहारी प्रखंड के फतेनगर पंचायत स्थित महुअर गांव में महायज्ञ भक्ति माहौल में शुरू हुआ. महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ 72 घंटा का यज्ञ होगा. बुधवार को यज्ञ कमेटी की ओर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. 2100 कुमारी कन्या व श्रद्धालु शामिल हुए. आयोजक यज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, सचिव ललन कुमार मंडल, उपाध्यक्ष शशिकांत मंडल, यज्ञ मंत्री विश्वनाथ साह, नेवालाल साह आदि ने बताया कि महायज्ञ रविवार तक चलेगा. वृंदावन धाम के प्रसिद्ध कथावाचक रविकांत शास्त्री प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक प्रवचन देंगे. बंगाल से आये कलाकार हरेराम हरेकृष्ण भजन और रासलीला करेंगे. महायज्ञ का समापन रविवार को हवन और पूर्णाहुति के साथ होगा. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. रविकांत शास्त्री, अंकित कुमार झा, रामजी झा, बाबूलाल शाह, अभिषेक कुमार, शंकर कुमार, वरुण कुमार, मनोज कुमार मंडल, सचिन कुमार, पवन कुमार मंडल, अनिल कुमार मंडल, मुन्ना कुमार मंडल, मुकेश कुमार मंडल, राहुल कुमार पासवान, मनोज कुमार, प्रशांत कुमार, राज किरण, कुमार मंडल, आकाशनल कुमार मंडल, ऋषिकांत मंडल, अशोक मंडल, महादेव प्रसाद मंडल, जिच्छू परिहार, संतोष शर्मा, फुद्दू परिहार, बीरबल कुमार, दिनेश मंडल, बबलू मंडल, कन्हैया मंडल, महावीर मंडल, रोहित कुमार रोशन, गौतम कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन