नये लिंक पथ निर्माण की मांग पर लेकर राज्य सरकार गंभीर

Updated:
विज्ञापन
नये लिंक पथ निर्माण की मांग पर लेकर राज्य सरकार गंभीर

नये लिंक पथ निर्माण की मांग पर लेकर राज्य सरकार गंभीर

विज्ञापन

कटिहार सांसद तारिक अनवर ने जिला अंतर्गत एनएच-31 से एनएच-27 तक नये लिंक पथ निर्माण के संबंध में उठाए गए मुद्दे पर बिहार सरकार ने संज्ञान लिया है. कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि इस विषय में बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पत्र के माध्यम से सांसद तारिक अनवर को अवगत कराया है कि प्रस्ताव को आवश्यक कार्रवाई के लिए पथ निर्माण विभाग को भेज दिया गया है. यह सड़क क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. सांसद श्री अनवर लगातार कटिहार के विकास के लिए प्रयासरत हैं और हर जरूरी मुद्दा सरकार के सामने मजबूती से रखते रहे है. सांसद ने आशा जतायी है कि जल्द ही इस परियोजना पर आगे की ठोस प्रगति देखने को मिलेगी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन