विवादित जमीन का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Updated at : 04 Apr 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
विवादित जमीन का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विवादित जमीन का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के कैहुनियां मौजा के खाता संख्या 253 के विवादित जमीन को एसडीएम कटिहार ने स्थलीय निरीक्षण किया. एसडीएम प्रद्युम्न सिंह यादव ने बताया कि कैहुनिया मौजा अंतर्गत खाता संख्या 253, खेसरा संख्या 1782, 1786 में कुल 81 डीसमील जमीन पर बीते तकरीबन एक वर्ष से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है. जिसको लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया. स्थलीय निरीक्षण के मौके पर वादी मौजूद नहीं थे. प्राणपुर अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी, राजस्व पदाधिकारी अजय कुमार सिंह एवं प्राणपुर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो मौजूद थे. प्रतिवादी कृष्ण मोहन दास, विजेंद्र कुमार दास एवं अशोक कुमार दास के द्वारा बताया गया कि जमीन पूर्व में तारा देवी के नाम से था. जिसको मेरे दादा रघु दास के नाम से तकरीबन साठ पैंसठ वर्ष पूर्व खरीद किया गया था. किसी कारण वश दादा जी के द्वारा दाखिल खारिज नहीं कराया गया था. किंतु दादा, पिता अब हमलोगों के द्वारा बीते तकरीबन साठ वर्षों से जोत आबाद कर रहे हैं. इनके बीच विपक्षी वादी डॉ शुवेंदु झा के द्वारा मौका का फयादा उठाकर मेरे दादा के जमीन को बिना केवाला खतियान के बिचौलिया के बल पर परिमार्जन करा लिया गया. परिमार्जन के बल पर बिना साक्ष्य के 144 कर प्रशासनिक अधिकारी के बल पर खेती करने से मना कर दिया गया था. तकरीबन एक वर्ष बीतने के बाद भी वादी के द्वारा कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है. हमलोगों को बिना कारण के परेशान किया जा रहा है. पीड़ित परिवार के द्वारा शीघ्र जांच कर एसडीएम कटिहार से जमीन पर जोत आबाद करवाने कि मांग जिला पदाधिकारी कटिहार से किया गया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन