लंबी लाइनों से मुक्ति! चुनाव आयोग ने दी 4660 नये बूथों को मंजूरी, अब 85 हजार से ज्यादा केंद्रों पर होगा वोट

Election Commission New Polling Booths: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त मतदान केंद्रों को मंजूरी दे दी है. 1200 से अधिक वोटर वाले बूथों के पास नये मतदान केंद्र बनाये जायेंगे. मतदाताओं की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है.
Election Commission New Polling Booths: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के महासमर से पहले निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्य के मतदाताओं को बड़ी राहत दी है. आयोग ने पश्चिम बंगाल में 4,660 अतिरिक्त मतदान केंद्र (Auxiliary Polling Stations) स्थापित करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. इस फैसले के बाद राज्य में कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 85,379 हो गयी है. आयोग का यह कदम भारी भीड़ को नियंत्रित करने और मतदान प्रक्रिया को सुगम बनायेगा.
1200 से अधिक वोटर वाले बूथ पर स्पेशल फोकस
निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन मतदान केंद्रों पर पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 1,200 से अधिक है, वहां भीड़ कम करने के लिए ये अतिरिक्त बूथ बनाये जायेंगे. ये केंद्र मुख्य मतदान केंद्र के पास ही होंगे, ताकि बुजुर्गों और दिव्यांगों को ज्यादा दूर न जाना पड़े. बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के कार्यालय ने 28 मार्च को ईसीआई को यह प्रस्ताव भेजा था.
321 मतदान केंद्रों का बदला गया स्थान
चुनाव आयोग ने न केवल नये बूथों को मंजूरी दी है, बल्कि 321 पुराने मतदान केंद्रों को शिफ्ट करने की भी अनुमति दे दी है.आयोग ने सख्त निर्देश दिया है कि जिन बूथों की जगह बदली गयी है, वहां के हर मतदाता को व्यक्तिगत रूप से इसकी जानकारी दी जाये. संबंधित अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि मतदान के दिन किसी भी वोटर को अपना केंद्र खोजने में परेशानी न हो.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2 चरणों में होना है बंगाल में वोट
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों पर चुनाव की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं. 23 और 29 अप्रैल को होने वाले 2 चरणों के मतदान के लिए आयोग सुरक्षा और सुविधाओं पर खास जोर दे रहा है. अतिरिक्त बूथों के निर्माण से सुरक्षा बलों को भी भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) में मदद मिलेगी.
इसे भी पढ़ें
दक्षिण 24 परगना में TMC नेता की ‘स्टीमरोलर’ वाली धमकी, BJP बोली- डरा रही ममता की पार्टी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




