दो कांग्रेसी नेताओं के निधन से शोक में डूबा डंडखोरा

Updated at : 04 Apr 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
दो कांग्रेसी नेताओं के निधन से शोक में डूबा डंडखोरा

दो कांग्रेसी नेताओं के निधन से शोक में डूबा डंडखोरा

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड के दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के नेता पर डंडखोरा प्रखंड के लोग दुखी है. प्रखंड मुख्यालय के समीप मुस्लिम टोला निवासी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अख्तर हुसैन व डंडखोरा सकरपुरा निवासी मीर इस्लाम का निधन हो गया है. उल्लेखनीय है कि अख्तर हुसैन कटिहार रजिस्ट्री कार्यालय में कातिब थे. उनके पुत्र अजहरुद्दीन उर्फ बंटी ने बताया कि शुक्रवार की रात में अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगा. उसी समय इलाज के लिए कटिहार के लिए निकले. लेकिन कटिहार पहुंचने से पहले ही निधन हो गया. दूसरी तरफ मीर इस्लाम पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. दोनों ही जीवनपर्यंत न केवल कांग्रेस से जुड़े रहे, बल्कि सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ हिस्सा लेते रहे. कई सामाजिक संगठन से जुड़े रहे अख्तर हुसैन डंडखोरा के विकास को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे तथा डंडखोरा प्रखंड विकास मंच में संरक्षक की भूमिका में रहते थे. वह विभिन्न सामाजिक कार्यो में सक्रिय रूप रूप से जुड़े रहे तथा सामाजिक कार्यो में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं. उनका असामयिक निधन अपूर्णीय क्षति है. अंतिम दर्शन के लिए शनिवार को अहले सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक दल से जुड़े नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लगी रही.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन