बारसोई जंक्शन पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का स्वागत, विधायक ने सौंपा मांग पत्र

बारसोई जंक्शन पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का स्वागत, विधायक ने सौंपा मांग पत्र
– पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान पहुंचे मंत्री, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर उठे सवाल बारसोई बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे शनिवार को बारसोई जंक्शन पहुंचे. जहां उन्होंने संक्षिप्त प्रेसवार्ता की. वे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के क्रम में कूचबिहार जाने के लिए कंचनजंगा एक्सप्रेस पकड़ने बारसोई जंक्शन पर रुके थे. बलरामपुर की विधायक संगीता देवी ने मंत्री का स्वागत करते हुए बारसोई अनुमंडल अस्पताल एवं क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का मांगपत्र सौंपा. मांगपत्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी, नर्सिंग स्टाफ की अपर्याप्तता, ब्लड बैंक की अनुपलब्धता, अल्ट्रासाउंड सुविधा का अभाव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन निर्माण तथा एपीएचसी के उन्नयन की मांग प्रमुखता से उठाई गयी. मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और समस्त समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया. कदवा के विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी भी बारसोई जंक्शन पहुंचकर मंत्री का स्वागत किया. जदयू नेता ख्वाजा शाहिद ने ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक व एएनएम की अनुपस्थिति की शिकायत मंत्री के समक्ष रखी. जिस पर उन्होंने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया. पत्रकारों द्वारा अनुमंडल अस्पताल में शव वाहन के लिए चालक की कमी का मुद्दा उठाए जाने पर भी मंत्री ने शीघ्र समाधान की बात कही. प्रेस वार्ता में मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बनना तय है. राज्य की जनता पिछले 15 वर्षों से वर्तमान सरकार से त्रस्त है और परिवर्तन का मन बना चुकी है. जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार साह, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, भाजपा नेता पिंटू यादव, विजय कुमार साह, विधायक प्रतिनिधि सागर कुमार साह, निज सहायक रोहन महतो, डॉ. समरजीत सरकार, डॉ एम ए उस्मानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




