तेज धूप ने लोगों को किया परेशान, छांव ढूंढते रहे लोग

Updated at : 04 Apr 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
तेज धूप ने लोगों को किया परेशान, छांव ढूंढते रहे लोग

तेज धूप ने लोगों को किया परेशान, छांव ढूंढते रहे लोग

विज्ञापन

कटिहार अप्रैल का महीना अभी शुरू ही हुआ है कि सूर्य की तपिश ने अभी से शरीर को झुलसाना शुरू कर दिया है. लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. जिससे लोग हलकान महसूस कर रहे हैं. शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. अप्रैल महीना में ही गर्मी का अनुभव पूरा हो रहा है. जबकि चिलचिलाती धूप लोगों के पसीने उतार रहे हैं. साथ ही शरीर को पूरी तरह से अभी से ही झुलसा रहे हैं. शुक्रवार से मौसम की तपिश ने लोगों को काफी परेशान किया. हालांकि शनिवार के दिन थोड़ी हवा चलती रही जिससे लोगों ने थोड़ी राहत का अनुभव महसूस किया. लेकिन अभी से इस चिल्लाती धूप से लोग काफी परेशान हो रहे है. धूप की तपिश के कारण खासकर की स्कूली बच्चे व बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान है. सड़कों पर निकलने वाले लोग हाथों में छाता लिए हुए चिलचिलाती धूप से अपने आप का बचाव करते नजर आ रहे हैं. बाजार में ठंडा खाद पदार्थ सामग्रियों की बिक्री भी तेज हो गई है. सभी बस ठंडक पाने की कोशिश में लगे हुए हैं.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन