प्यार, शादी और धोखा, जहर खाने से महिला की स्थिति गंभीर

Published by :RAJKISHOR K
Published at :08 May 2026 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
प्यार, शादी और धोखा, जहर खाने से महिला की स्थिति गंभीर

प्यार, शादी और धोखा, जहर खाने से महिला की स्थिति गंभीर

विज्ञापन

– पीड़िता ने अपने ही पति पर हत्या का प्रयास करने का लगाया आरोप कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोंगरा में प्रेम-प्रसंग के बाद कोर्ट मैरिज करने वाले युवक पर अपनी ही दो माह की गर्भवती पत्नी को जहर खिलाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप उसकी ही पत्नी ने लगाया है. सदर अस्पताल में इलाजरत युवती ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मोंगरा फाटक निवासी ईनामुल नामक युवक से प्रेम संबंध हुआ था. दोनों एक वर्ष पूर्व परिवार वालों से छुपकर कोर्ट मैरिज कर ली. शादी के बाद कुछ महीनों तक सब कुछ सामान्य रहा और युवक का मेरे घर आना-जाना भी लगा. शादी के बाद पति पर उसे अपने घर ले जाने का दबाव बना रही थी. इस पर युवक हमेशा यह कहकर बात टाल देता था कि उसके परिवार वाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेंगे और सही समय आने पर वह परिवार को मना कर पत्नी को अपने घर ले जायेगा. इसी बीच युवती दो माह की गर्भवती हो गई. गर्भवती पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पिला दिया जहर महिला ने आरोप लगाया है कि गर्भवती होने के बाद जब पति पर साथ रखने का दबाव बढ़ाया तो युवक ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. पीड़िता और उसके परिवार के अनुसार शुक्रवार की सुबह युवती घर में अकेली थी, उसी दौरान उसका पति ईनामुल अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा, आरोप है कि दोनों ने युवती को पकड़ लिया और जबरन उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गया. कुछ देर बाद जब युवती की मां खेत से वापस घर लौटी तो बेटी को बेहोश हालत में पड़ा देखा. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार युवती की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है. घटना के बाद पीड़िता की मां ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है. मामले को लेकर अभी तक आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी. संतोष कुमार निराला, थाना अध्यक्ष मुफस्सिल

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन