कटिहार रेल मंडल को मिली बड़ी उपलब्धि, लघु फिल्म ''फर्जी नियुक्तिपत्र'' को मिला द्वितीय स्थान

कटिहार रेल मंडल को मिली बड़ी उपलब्धि, लघु फिल्म 'फर्जी नियुक्तिपत्र' को मिला द्वितीय स्थान
कटिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता में कटिहार रेल मंडल ने अपनी रचनात्मकता व सामाजिक संदेश से भरपूर प्रस्तुति के माध्यम से एक नई उपलब्धि हासिल की है. कटिहार रेल मंडल के द्वारा निर्मित लघु फिल्म फर्जी नियुक्ति पत्र ने इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान मुख्यालय की टीम को प्राप्त हुआ. द्वित्तीय स्थान कटिहार रेल मंडल को मिला. यह फिल्म आलोक कुमार के निर्देशन एवं रितेश कुमार के लेखन में बनाई गई है. फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है. लोगों को फर्जी नियुक्ति घोटालों से सचेत करने का सशक्त संदेश देती है. फिल्म में प्रमुख भूमिकाएं निभायी. रितेश कुमार, अनुराग कुमार, आलोक कुमार, कुमार सत्यम, गुलशन कुमार, अभिषेक कुमार, राबिया खातुन और सोनम शर्मा ने दी. फिल्म का संपादन कार्य राहुल कुमार मंडल व अभिनव पॉल ने संयुक्त रूप से किया. जबकि अंजली कुमारी ने मेकअप आर्टिस्ट की भूमिका निभायी. यह उपलब्धि न केवल कटिहार रेल मंडल के लिए गौरव का विषय है. बल्कि यह संदेश देती है कि सतर्कता और जागरूकता ही भ्रष्टाचार एवं फर्जीवाड़े से बचाव का सबसे मजबूत माध्यम है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




