अखण्ड हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Mar 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
अखण्ड हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

अखण्ड हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

विज्ञापन

प्राणपुर. प्रखंड क्षेत्र के बस्तौल पंचायत अंतर्गत संतरामपुर खेल मैदान के परिसर से अखण्ड हरिनाम संकीर्तन को लेकर तीन सौ इक्कावन कुंवारी कन्याओं के द्वारा बौद्धिक मंत्र उच्चारण कर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. जिसमें प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निशा सिंह शामिल हुए. यज्ञ कमिटी संतरामपुर के अध्यक्ष दिनेश कुमार मंडल के द्वारा बताया गया कि चौबीस प्रहर अखण्ड हरिनाम संकीर्तन को लेकर संतरामपुर खेल मैदान से तकरीबन तीन सौ इक्कावन कुंवारी कन्याओं के द्वारा बौद्धिक मंत्र उच्चारण कर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, वहीं सतरामपुर खेल मैदान में अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होने से बस्तौल और धरहण पंचायत में हर्षोल्लास का माहौल व्याप्त था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन