Zoho में बिना डिग्री भी मिलेगी नौकरी, श्रीधर वेम्बू ने दी पैरेंट्स को ये सलाह
Published by : Ravi Mallick Updated At : 05 Dec 2025 6:27 PM
Zoho Founder श्रीधर वेम्बू (Image: X)
Zoho Hires without a Degree: मां-बाप को लगता है कि अगर बच्चा कॉलेज की डिग्री नहीं लेगा, तो उसे अच्छी नौकरी नहीं मिलेगी. लेकिन इसी सोच को तोड़ते हुए Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि उनकी कंपनी Zoho बिना डिग्री वाले लोगों को भी नौकरी देती है.
Zoho Hires without a Degree: जोहो के फाउंडर और भारत के मशहूर टेक उद्यमी श्रीधर वेम्बू ने हाल ही में एक ऐसी बात कही, जिसने लाखों युवाओं और पैरेंट्स का ध्यान खींच लिया. उन्होंने साफ कहा कि उनकी कंपनी में नौकरी पाने के लिए डिग्री सबसे जरूरी चीज नहीं है. अगर किसी के पास असली स्किल, समझदारी और सीखने की क्षमता है, तो वह Zoho में आराम से जगह बना सकता है.
श्रीधर वेम्बू के मुताबिक, एक कागज की डिग्री से ज्यादा मायने उस व्यक्ति की क्षमता रखती है, जो काम को अच्छी तरह समझे. साथ ही स्किल डेवलप करने पर ज्यादा फोकस करे. पैरेंट्स का काम है उस टैलेंट को पहचानना, न कि सिर्फ डिग्री के पीछे भागते रहना.
Zoho Founder ने दी पैरेंट्स को सलाह
जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने भारतीय पैरेंट्स को सलाह देते हुए कहा कि बच्चों पर सिर्फ मार्क्स और डिग्री का दबाव न डालें. भारत में अक्सर बच्चों को पढ़ाई के नाम पर सिर्फ रटने के लिए मजबूर किया जाता है, लेकिन असल जिंदगी में किसी भी करियर की सफलता स्किल्स से मिलती है. उन्होंने कहा कि हर बच्चा यूनिवर्सिटी टॉपर नहीं बन सकता, लेकिन हर बच्चे में कोई न कोई असली टैलेंट जरूर होता है.
X पोस्ट शेयर कर कही बात

श्रीधर वेम्बू ने यह भी बताया कि Zoho ने भारत के कई छोटे-छोटे गांवों और कस्बों से बच्चों को ट्रेनिंग देकर विश्व-स्तरीय प्रोफेशनल बनाया है. Zoho Schools of Learning नाम का उनका मॉडल इस बात का प्रमाण है कि सीखने की भूख हो तो कोई भी बड़े स्तर तक पहुंच सकता है. यहां 12वीं पास छात्र भी तकनीकी और बिजनेस स्किल सीखकर लाखों की नौकरी पा रहे हैं.
Zoho का ये नजरिया भारतीय युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर है. आज के समय में टेक और डिजिटल इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और कंपनियां डिग्री से ज्यादा टैलेंट, प्रैक्टिकल नॉलेज और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल को महत्व दे रही हैं.
यह भी पढ़ें: शादी से कॉर्पोरेट शो तक, इवेंट मैनेजमेंट से कमाएं लाखों
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










